गोरी निखरी त्वचा कैसे पाएं

·       
गोरी निखरी त्वचा कैसे पाएं
·         
·        हर कोई गोरी त्वचा पाना चाहता है। इसके लिए तमाम तरह के उपाय भी अपनाते हैं लेकिन नतीजा नहीं मिल पाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ खास नुस्खे लेकर आए हैं जोना सिर्फ त्वचा की रगंत निखारेंगे ब्लकि आपकी त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करेंगे।
      
     Purchase our Kairpack For Face  100% Herbal
     


·        सनस्क्रीन का प्रयोग करें
·         
·        त्वचा को कालेपन से बचाने के लिए सूरज की रोशनी से दूर रहना चाहिए। त्वचा में कालापन या सांवलापन धूप के कारण सबसे ज्यादा होता है इसलिए बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाना ना भूलें और कम से कम एसपीएफ 30 का प्रयोग करें।
·        हैट पहनें या स्टोल लें
·         
·        बाहर जाने से पहले अच्छा होगा कि आप हैट पहन लें या स्टोल लें चेहरे को ढक लें। अगर  आप फैशनेबल दिखना चाहते हैं तो कपड़े के साथ मैचिंग हैट लगा सकते हैं या फिर स्टोल भी आपकी त्वचा को धूप से बचाकर सांवलेपन की समस्या से बचा सकता है। 
·          त्वचा को एक्सोफिलिएट करना
·         
·          हफ्ते में एक बार त्वचा को एक्सोफिलिएट करना ना भूलें इससे डेड स्किन हट जाएगी और त्वचा में जान जाएगी। एक्सोफिलिएशन ना सिर्फ त्वचा का कालापन दूर होता है बल्कि त्वचा में चमक के साथ ताजगी का एहसास होता है। अगर आपके पास स्क्रब नहीं है तो लिक्विड शोप में चीनी को मिलाकर भी ला सकती हैं। 
·        नींबू का रस
·         
·          हर रात को सोने से पहले नींबू का रस लगाना ना भूलें। दिन भर किए गए मेकअप को धोने के बाद नींबू की बूंदे अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहें नींबू का रस लगाते समय आंखों को जरूर बचाएं। लगाने के बाद थोड़ी सी जलन होगी चेहरे पर लेकिन कुछ देर बाद यह ठीक हो जाएगा। 
·            हल्दी
·         
·          त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी का प्रयोग करना अच्छा है। हमेशा खड़ी हल्दी का प्रयोग करें। इसमें थोड़ी सी मलाई मिलाकर ब्लैंड कर लें। इस मिश्रण को बेसन या आटे में मिलाएं। इसे दस मिनट तक चेहरे पर लगाएं और धो लें।   चंदन  त्वचा की रंगत निखारने के लिए चंदन एक प्राकृतिक नुस्खा है। यह ना सिर्फ त्वचा का रंग निखारता है बल्कि त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे पिंपल और एलर्जी को भी दूर करता है। 
·         
·          केले का मास्क
·         
·          एक पके केले को लेकर अच्छे से मैश कर लें और चेहरे पर लगाएं। तीन या चार मिनट बाद इसे धो लें। आप चाहें तो इसमें कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।
·         
·          नींबू और शहद
·         
·          नींबू और शहद को मिलाकर इसे चेहरे पर अच्छे से लगाएं और बीस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो नींबू की जगह खीरे का प्रयोग कर सकते हैं। इस पेस्ट को तैयार कर के आप इसे चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी लगा सकते हैं।  
·         
·         गुलाब जल
·         
·         गुलाब जल में दूध, नींबू का रस और चने का आटा मिलाएं। इस पेस्ट को दिन में एक बार चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद इसे धो लें। इस पेस्ट के नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा में निखार जाएगा।
·         
·          दही
·         
·          प्लेन दही को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद इसे दूध से साफ करें। दूध और दही में त्वचा की रंगत निखारने के गुण होते हैं। लगातार इसका प्रयोग करने से आपको खुद ही परिवर्तन नजर आने लगेगा।


Comments